पुस्तक - 'कल की उम्मीद लिए'समीक्षाक - शहंशाह आलमचर्चित किताब'कल की उम्मीद के लिए'(मनीषा जैन) :हरे दरख़्त में गूँज रहे अच्छे समय की कविताएँमेरे ख़्याल से कोई कविता तभी पूर्ण होती है, जब वह कवि के दिल की गहराइयों से निकलकर कलमबद्ध हुई हो। कवि भी तभी पूर्णता को प्राप्त करता है, जब उसकी कविता पाठक और श्रोताओं को संतुष्ट कर देती है। ऐसा तभी होता है, जब कोई कवि अपने को रचते वक़्त जितना गंभीर बनाए रखता है, उतना ही निर्भीक, बेतकल्लुफ़, फ़क़ीराना भी। समकालीन कविता की कवयित्री मनीषा जैन ऐसी ही तबीयत, मिज़ाज, भावना और प्रवृत्ति की मालकिन हैं। तभी इन्होंने कविता लिखने का एक नायाब तरीक़ा ढूँढ़ निकाला है, जिसमें कहन भी इनका अपना है, मुहावरा भी अपना और भाषा भी अपनी है। अपने समय के प्रति इनकी प्रतिबद्धता हमें जहाँ चौंकती है, वहीं अपने समय को व्यक्त करने का इनका अंदाज़ हमें चमत्कृत कर देता है। मनीषा जैन का अभी-अभी छपकर आया कविता-संग्रह 'कल की उम्मीद के लिए' की कविताएँ हमें इनके अपने समय के प्रति भरोसे की शिनाख़्त बख़ूबी कराती हैं :
तुमने अभी-अभी जन्म दिया है
एक सूर्य को
वक्ष में उतर आया है
अमृत तुम्हारे
नदी में उतर आई हों
जैसे जीवनदायिनी लहरें('तुम ही तुम'/पृ.15)।तुमने अभी-अभी जन्म दिया हैएक सूर्य कोवक्ष में उतर आया हैअमृत तुम्हारेनदी में उतर आई होंजैसे जीवनदायिनी लहरें('तुम ही तुम'/पृ.15)।
अच्छे दिनों के बारे में कुछ सुनना कितने-कितने दिन हो जाते हैं। वहीं, मनीषा जैन की कविताएँ अच्छे दिनों को लेकर हमारी चुप्पियाँ तोड़ती हैं। यह सही है कि इस भयदायक समय को जीते हुए हम अपने अच्छे दिनों को याद करना भूल जाते रहे हैं। मनीषा जैन का कमाल है कि हमारे भयदायक समय में से हमारे लिए हमारी ख़ुशियाँ बाहर खैंचकर निकाल लाती हैं। एक तरह से यह समकालीन कविता का भी कमाल कहा जाना चाहिए कि ये कविताएँ पूरी तरह से लोकधर्मी तो हैं ही, मानवीय संबंधों को भी प्रगाढ़ करने में कामयाब दिखाई देती हैं। यही वजह है मनीषा जैन की कविताएँ समकालीन कविता के रेत तक में से हरी घासें निकाल लाती हैं। इसलिए कि मनीषा जैन की कविता का मनुष्य हारा अथवा थका हुआ नज़र नहीं आता है। यह वह मनुष्य है, जो मनुष्यता के रास्तों को और चौड़ा करता चलता है :
वह ढोता रहादिन भर पीठ परतारों के बंडलजैसे कोल्हू का बैलहोती रही छमाछमबारिश दिन भरटपकती रही छत रात भरउसका बिस्तर होता रहापानी-पानीदिन उकसते हीवह फिर चला गयामानो चक्रव्यूह को भेदने('भेद रहा है चक्रव्यूह रोज़'/पृ.14)।मनीषा जैन दुष्कर-से-दुष्कर दृश्य-परिदृश्य में से बढ़िया कुछ-न-कुछ ढूँढ़ ही लाती हैं कविता-समय के लिए, जैसे कोई घनी रात में से रौशनी को ढूँढ़ लाता है। यही ढूँढ़ने की चाहत मनुष्य को अँधरे से बाहर निकालता आया है। वह अँधेरा कुछ अधिक गहरा होता है, जो हमारे जीवन का अँधेरा होता है। हम इसी गहरे अँधेरे में छुपे हमारे शत्रुओं को भी बाहर खींच निकालने का कठिन काम भी तो करते आए हैं, अविश्वसनीय बिलकुल। यही वह अँधेरा है, जो किसी कवि को गिरा भी देता रहा है। लेकिन मनीषा जैन किसी अँधेरे से डरकर भाग जाने या कहीं किसी अनजान जगह ख़ुद को छिपा आनेवालों में से क़तई नहीं हैं। अँधेरे का छल जितना अधिक इनके आसपास को छलने को तत्पर होता है, मनीषा जैन कहीं अधिक ताक़त से छल के प्रपंच को उजागर करती दिखाई देती हैं। एक और बात जो मुझे मनीषा जैन की कविता-परंपरा की अच्छी लगी, वह यह कि चाहे जैसे भी झंझावात हों, इनसे उम्मीद का दामन फ़िसलता नहीं है :खेत में खुरपी से घासछीलते हुए स्त्रियों के हाथकितने सुन्दर हैंचूड़ियाँ भी छन-छन बोल रही हैंकितनी जल्दी-जल्दीचल रहे हैं हाथ उनकेऔर जीवन उनकाफदक रहा हैदाल चूल्हे पर जैसेवह घर जाकर बतियाएँगीचूल्हे सेऔर अपनी व्यथा भी कहेंगीफिर दो रोटी थाली मेंसजा देंगी अपने पति के लिए('दाल चूल्हे पर'/पृ.27)।'कल की उम्मीद के लिए' कविता-संग्रह की कविताएँ मनीषा जैन की समाज के प्रति उनकी ज़िम्मेदारियों को एक अलग तरह की मौलिकता के साथ प्रकट कर पाई हैं। यही ज़िम्मेदारियाँ हैं, जो इन्हें एक सच्चा और अच्छा कवि बनाती हैं। मनीषा जैन जितनी जीवंत ख़ुद हैं, उतनी ही जीवंत इनकी कविताएँ भी हैं। मनीषा जैन उन स्त्रियों के बारे में नहीं लिखतीं, जो गोल-गोल घूम-घामकर वापस उसी घर की तरफ़ लौट आती हैं, जहाँ स्त्रियों के लिए वीभत्स प्रतीक्षारत रहता है। बल्कि मनीषा जैन उन स्त्रियों के पक्ष में खड़ी रहती हैं, जो अपने विरुद्ध किसी भी बुरे का विरोध करती हैं। संग्रह की 'दो लाल फूल', 'पौधे रोप रहा है', 'बासी रोटी की महक', 'बारिश की बूँदें', 'आदिवासी स्त्रियाँ', 'बीड़ी पीती औरत', 'एक दरिया चुप्पियों का', 'मकड़ी का जाला', 'साल के अंत में', 'प्यार के सतरंगे प्रिज्म के लिए दौड़', 'सच्चाई को स्वीकार क्यों नहीं करते तुम', 'पिता', 'कैसे कहूँ विदा तुम्हें', 'कल्पना का हक़', 'अपने बाल बाँध लो', 'ये बच्चे' आदि कविताएँ बेहद पठनीय हैं। इन कविताओं में मनुष्य-जीवन मित्रवत् दिखाई देता है। मनीषा जैन की कविताओं की सँवेदनाओं से आप भी सहमत होंगे। इसे लेकर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ।`````````````````````````````````````````````````````````कल की उम्मीद के लिए(कविता-संग्रह)/कवयित्री : मनीषा जैन/प्रकाशक : अनंग प्रकाशन, बी-107/1, गली मन्दिर वाली, समीप रबड़ फैक्ट्री, उत्तरी घोंडा, दिल्ली-110053//मूल्य : ₹100
●●●
