यह लेख लखनउ की एक पत्रिका, साहित्य भारती, में प्रकाशित हुअा था, उसे मैं अपने ब्लाग पर दे रही हूं
हिन्दी कविता को शमशेर जी का योगदान कविता में प्रेम व कला को स्थापित करना है। प्रेम व कला के बिना कविता संभव ही नहीं है इसीलिए प्रेम के छोटे छोटे बिंबों में गहरी बात कहने वाले शमशेर जी प्रेम के संवेदनशील कवि है। प्रेम एक सार्वदेशिक और सर्वकालिक अनुभूति है जो शमशेर की कविताओं में पाई जाती है। उनकी अधिकतर कविताओं में प्रेम का मूल्याकंन किया जा सकता है कि वे कितने गहरे तक प्रेम में पगे हुए हैं। प्रेम को बड़े सहज शब्दों में शमशेर ने अपनी कविताओं में उतारा तथा बिम्बों, प्रतीकों, उपमाओं के ज़रिये कहा। शमशेर एक कवि होने के साथ साथ एक अच्छे चित्रकार भी थे। इनकी कविताओं में रंगों के सुन्दर प्रयोग व रंगों की अद्भुत छटा व रंगों के बिंब भरे पड़े हैं। इनकी कविता में रंगों का प्रयोग बताता है कि ये बड़े सिद्धहस्त कलाकार होंगें। जैसे-‘‘एक पीली शाम, प्रातः नभ था बहुत नीला शंख जैसे, बहुत काली सिल/ज़रा से लाल केसर से/कि जैसे धुल गई हो/स्लेट पर या लाल खड़िया चाक/मल दी हो किसी ने’’ इस कविताओं में रंगों के बिंब भरे पड़े हैैं। चित्रकला के प्रति रूझान के कारण इनकी कविताओं में चित्रात्मकता का समावेश अधिक हुआ है।
इनकी कविताओं में नीले रंग का ज़िक्र अकसर आता है और नीला रंग ही प्रेम प्यार का प्रतीक है जैसे-‘नील जल में या किसी की/गौर झिलमिल देह/जैसे हिल रही हो।’’इस कविता में कवि अपनी प्रिया की झिलमिल देह को पानी के भीतर महसूस कर रहा है। प्रिया के पास न होने पर भी होने का भाव प्रेम की उदात्तता को अभिव्यक्त करता है तथा प्रिया की उपस्थिति को अनुभव करते रहना ही जीवन में प्राण सा देता रहता है इस तरह कवि शमशेर के हृदय में प्रेम के विभिन्न चित्र बनते रहते है और इनकी अभिव्यक्ति के द्वारा ही रिलिफ मिलता है इस बात को स्वंय कवि ने अपनी रचना प्रक्रिया में स्वीकार किया है-‘मेरा लिखने का ढ़ग कई प्रकार का है पहली पंक्ति लिखने तक शायद मुझे आभास नहीं होता कि मैं कोई कविता लिखने जा रहा हूं। यह जरूर है कि एक महीने, दो महीने, तीन महीने या कुछ अर्से तक तबियत में एक बैचेनी सी रहती है। क्यों रहती है? क्या रहती है? किसी खास कविता की कोई रूपरेखा नहीं रहती है उसमें। कुछ समस्यायें रहती हैं कुछ उलझनें रहती हैं, कुछ बात रहती है, कुछ लोग याद आते रहते हैं या कुछ समस्यायें जो कचोटती रहती हैं उनकों मैं रखना चाहता हूं लिखना चाहता हूं लिख नहीें तो ऐसा होता है कि यकबयक एक इमेज जैसी कोई चीज आ जाती है और वो यानि अपने शब्द लिए हुए होती है और मैं फौरन उसे लिख लेता हूं’’ (मैं मेरा समय और रचना प्रक्रिया)
शमशेर की कविताओं में स्वच्छंदता की एक धारा है। कुछ लोग इनकी कविताओं को छायावादी चित्रों की तरह भी देखते हैं क्योंकि उस समय शमशेर जी एकदम निजी भाव की कविताएं लिख रहे थे, लेकिन उनकी वे कवितायें ही आज बेहद प्रासंगिक हैं क्योंकि कवि के जो बिलकुल निजी भाव होतें हैं वही भाव पाठक के भी हो सकते हैं। इस प्रकार कवि के सुख दुख जन-जन के सुख दुख हो जाते हैं। इस प्रकार शमशेर की कवितायें जन-जन के मन की कवितायें हैं। अर्थात प्रेम से कठोर से कठोर मन भी पिघल उठते हैं। वैसे भी प्रेम में इतनी शक्ति होती है कि प्रेम से दुश्मन को भी वश में किया जा सकता है। शमशेर का प्रेम विश्वव्यापी तथा मानवीय है। इनकी कवितायें परम नैतिक कवितायें हैं एकदम पवित्र प्रार्थना की तरह।
शमशेर की कविताओं में प्रवेश करने से पहले हर प्रकार की रूढ़ियों को तोड़ना पडता है इनकी कविताओं में प्रेम के कई अर्थ व विभिन्न स्थितियां हैं। शमशेर अपनी कविताओं में अपनी प्रिया को खोजते से प्रतीत होते हैं लेकिन प्रेम की पावन पवित्र गंगा तो मानव के सांसों में ही बह रही होती है उसे कहीं ढूढंने जाने की जरूरत नहीं होती। वे कहते हैं-
‘मैं मींच कर आंखे
कि जैसे क्षितिज
तुमको खोजता हूं
ओ हमारे सांस के सूर्य
सांस की गंगा
अनवरत बह रहीे है
तुम कहां डूबे हुए हो?’’
जैसे कि शमशेर आंख मींच कर ही प्रेम की अनुभूति कर लेते हैं अतः शमशेर गहरे अन्तस प्रेम के उदात्त कवि हैं।
शमशेर की ‘आओ’ कविता उनके विरह शोक से भरी हुई है विरह के क्षणों में उन्हें मौत के रंगीन पहाड़ दिखाई देते हैं चूंकि शमशेर जी की पत्नी का देहान्त विवाह के तीन या चार साल बाद ही हो गया था उस विरह की वेदना जीवन भर उनके साथ रही लेकिन पत्नी के साथ के कुछ वर्ष ही इन्हें जीवन भर जीवन देते रहे तथा बाद में ‘लौट आ ओ धार’ कविता में इसी की अभिव्यक्ति दिखाई देती है। वे बाद तक अकेलेपन में रहते हुए भी प्रेम व स्नेह को अपनी कविताओं में ढालते रहे। लेकिन इनकी कवितायें प्रकृति व समाज से जुड़ने का आहृवान करती हैं। शमशेर ने अकेलेपन व दुख की तीव्रता को कम करने के लिए रचनाशीलता को अपना संगी बनाया।‘कमरे में आभा’ शीर्षक कविता में वे कहते हैं-
‘‘शाम का कोमल अंधियारा
धीरे-धीरे छा जाता है
दीवारों पर, छत पर चुपचाप
कुहरे सा काला कुछ उदास
मन छाया।’’
कवि की अनेकों कविताओं में विषाद, अकेलापन, निराशा, दुख अभिव्यक्त हुआ है शमशेर की कविताओं की नींव अवसाद की जरुर है, परन्तु अपनी कल्पना के सहारे उन्हें भयानक अवसाद में भी मानसिक उष्मा प्राप्त होती रहती है और कल्पना की सुषमा के दो कण भी सुख व मिलन की सिरहन पैदा कर निराशा व अकेलेपन से बाहर निकलने की प्रेरणा देते हैं।
शमशेर के अनुसार-‘‘कविता में हम अपनी भावनाओं की सच्चाई खोजते हैं’ अर्थात् कवि जिन सत्यों को अपनी कविताओं में उजागर करता है वह सत्य उसकी अनुभूतियों का साक्षी होता है। कोई भी रचनाकार तभी सार्थक होता है जब वह सामाजिक चिंता, युग की झांकी व लोक समस्याओं को किसी न किसी रुप में प्रस्तुत करें। उनके यहां यथार्थ कभी भी स्थिर नहीं दिखा। क्योंकि यथार्थ गति से भरा होता है तथा यथार्थ हमेशा बदलता रहता है।
उनकी कविताओं के बिंब जैसे सूरज, चांद, नदी, भोर का नभ, नीला शंख, आसमान, राख से लीपा हुआ चौका, गौर झिलमिल देह सभी वस्तुऐं यथार्थ, गतिशील तथा जीवन्त हैं इस तरह शमशेर जीवन के कवि भीे कहे जा सकते हैं। उनकी कविताओं की कल्पनाऐं भी मानसिक जीवन का यथार्थ हैं। उनकी कविताओं में जैसे रंगों का तो महोत्सव सा प्रतीत होता है जैसे-‘एक पीली शाम, स्नेह काजल में, सांस की गंगा, रिक्त रक्तिम हृदय, प्रातः नभ था बहुत नीला शंख, राख से लीपा हुआ चौका, गल रहा है आसमान, एक दरिया उमड़ कर पीले फूलों का, मोम सा पीला बहुत कोमल नभ, स्लेट पर या लाल खडिया चाक आदि। इस तरह इनकी कविताओं में ढे़रों रंगों के बिंब उकेरे गए हैं।
शमशेर की कविताओं के विविध रंग हैं उन्हें एक तरह की कविता कहना या सिर्फ प्रेम की कविता कहना या सिर्फ सत्य की कविता कहना या विरह की कविता कहना उनके साथ सरासर बेमानी होगी। वे विविधता के कवि हैं वे विभिन्न मूडस व शेडस के कवि हैं।
‘अमन का राग’ उनकी एक लम्बी कविता है इसमें विभिन्न सृजनात्मक विधाओं और विभिन्न संस्कृतियों के बीच बुनियादी एकता को रेखाकिंत किया गया है। यह कविता गागर में सागर की तरह है। इसमें पूरा विश्व समाया हुआ है। भारत से लेकर अमेरिका, अर्जेन्टीना तक की मनुष्यत्व की भावनाओं के उद्गार हैं तथा भविष्य के बच्चों को रेलगाड़ी में बिठा कर अच्छे भविष्य की ओर उन्मुख किया है और यही जनकल्याण के लिए उन्नत भविष्य का इशारा है इस कविता में एक ओर तो विश्वबंधुत्व की भावना का इज़हार है व दूसरी ओर हर घर में, हर युग में, हर देश में शंाति की जरुरत का पैगाम दिया है। कला का विकास शंाति के क्षणों में ही होता है। कवि सभ्यता के विकास में योगदान की अपील करता है। यही भावना आज के समाज की सबसे बडी जरुरत है।
दूसरा सप्तक के वक्तव्य में शमशेर जी ने कहा-‘कि सुन्दरता का अवतार हमारे सामने पल छिन होता रहता है हम आप ही अपने दिल व नज़र का दायरा तंग न कर लें तो देखेगें कि सबकी मिली जुली जिंदगी में कला के रुपों का खजाना हर तरफ बेहिसाब बिखरा चला गया हैा’ शमशेर की हर कविता में नए रुप के दर्शन होते हैं।
शमशेर की आरंभिक कविता ‘बात बोलेगी’ में वे बताना चाहते हैं कि बात की सत्यता ही झूठ के परदे उठा देती है सत्य को वे एक अनिर्वाय वस्तु मानते हैं और वही सत्यता उनकी कविताओं में झांकती है। वे जो अनुभव करते हैं जो देखते हैं वह सत्य बन कर उनकी में उतरता है। कवि सत्य बोले या न बोले सत्य उसकी कविताओं में प्रकट हो जाता है,
‘बात बोलेगी
हम नहीं
भेद खोलेगी
बात ही।’
वे सच्चाई को बिना लागलपेट के कहने का माद्दा रखते हैं।
दूसरा सप्तक के वक्तव्य में उन्होनें कहा कि उनका आर्दश ‘एजरापाउण्ड’ रहे। उनके ऊपर निराला व पंत का भी गहरा प्रभाव रहा। वे हिंदी की ओर इन दोनों कवियों की वजह से झुके। हिंदी के बाद र्वे ऊदू व अंग्रेजी में भी लिखते रहे। मार्क्सवाद से शमशेर बहुत प्रभावित थे। वे मानते थे कि जीवन को समझने के लिए मार्क्सवाद जरुरी है। इसी नज़रिए के कारण वे सामाजिक विषयों की ओर उन्मुख हुए।
शमशेर की कविताओं में प्रेमभाव का धरातल ठोस है। वे इस तरह की कविताएं नहीं कि पढ़ा और भूल गए। ये कविताएं अन्तस् में गहरा प्रभाव डालती हैं। श्री कांत वर्मा के अनुसार-‘शमशेर की कविताओं का संसार एक तिलिस्म है जिसे भेद पाना कठिन है।’ शमशेर की कविताओं का संसार कला, निज, मनुष्य, समाज, प्रकृति, प्रेम, सौन्दर्य के क्षेत्रों में आवाजाही करता रहता है। उनके अनुसार कला उस यथार्थ की कलात्मक अभिव्यक्ति है जो मनुष्य के जीवन में घटित व अनुभूत होता है। कविता इन्द्रियों के साथ-साथ मनोविज्ञान व कल्पना लोक से गहराई से जुड़ी होती है इसलिए शमशेर प्रेम के संबध को कल्पना के सहारे बड़ी बारीक संवेदना के द्वारा अभिव्यक्त करने में निपुण हैं।
शमशेर जी की कई प्रेम कवितायें अपनी पत्नी की स्मृतियों से जुड़ी हैं तथा बाद तक भी वे स्मृतियों के सहारे अपनी पत्नी से जुड़े रहे व साहित्य को समृ़द्ध करते रहे। उनकी कविताओं से स्पष्ट होता है कि मनुष्य के जीवन में प्रेम पत्नी व प्रिया के न रहने पर भी लुप्त नहीं होता प्रेम तो अर्न्तमन में अवशोषित रहता ही है और बाद में वही अवशेषित स्मृतियां मनुष्य को जीवनदान देती रहती हैं।
शमशेर जी की कविताओं में प्रेम व सौन्दर्य बिखरा पड़ा है। प्रेम उनकी प्रतिबद्ध कविताओं में भी है तथा निजी एंकातिक कविताओं में भी। उनकी कविताओं में प्र्रतीकों व बिम्बों का बड़ा सफल प्रयोग है। उनका कवि मन हर दशा में सौन्दर्य के उपमान बिंबों द्वारा व्यंजित होने का अभिलाषी है इसलिए उनकी कविताओं में सौन्दर्य बोध का खूब गाढ़ा रंग भरा हुआ है। कविताएं हृदय की मुक्ति का विधान होती हैं इसलिए उनकी कविताएं भीतर व बाहर से मुक्ति की आकांक्षा रखती हैं। साहित्य सम्मान व कबीर सम्मान से अंलकृत कवि शमशेर जन-जन की मुक्ति की कामना करते हैं क्योंकि प्रेम मुक्ति व आशा की प्रतीक ही तो है।
लेखिका : मनीषा जैन
इ मेल : 22manishajain@gmail.com

Bahut sundar aalekh Manisha ji.badhai ho.
ReplyDeleteउत्तम लेख !!
ReplyDeleteउत्तम लेख !!
ReplyDelete