Search This Blog

Wednesday, 3 February 2021

त्रिभंगा फ़िल्म समीक्षा - मनीषा जैन

 

फिल्म – समीक्षा

त्रिभंगा


 त्रिभंगा एक ऐसी फिल्म है जिसकी कहानी समाज से ली गई है और समाज को ही वापस दी गई है। बहुत सारी बातें हम अपने समाज, परिवार व परिवेश से लेते हैं और कुछ बातें हम समाज, परिवार के सदस्यों व परिवेश को देते भी हैं। जब आने वाली नस्लें फिल्म को देखेंगी तो वे नस्लें वे बातें फिल्म से उधार लेकर अपने जीवन में उतारेंगी। कई बार किताबों व फिल्मों में फैंटेसी या यथार्थ होता है वह जीवन से ही लिया जाता है और कई बार यही फैंटेसी या यथार्थ जीवन में सटीक भी बैठता है।

 फिल्म त्रिभंगा की नायिका एक लेखिका है और वह लेखन के प्रति इतनी प्रतिबद्ध है कि वह अपने बच्चों को ही इस संसार में रूलने के लिए छोड़ देती है। लेखन का इतना पागलपन सवार है उस पर लेकिन आज की कैसी भी लेखिका होगी वह इतना तो नहीं ही करेगी। लेकिन ऐसा भी इस संसार में ही होता है। नयिका का प्रेमी उसकी बेटी को मोलेस्ट करता है लेकिन उसे इसका पता ही नहीं चलता(ऐसा बिलकुल नामुमकीन है) फलस्वरूप वह बच्ची भीतर तक इतनी कुंठित हो जाती है कि बड़ी होते-होते उसके भीतर पुरूषों के प्रति इतनी नफ़रत भर जाती है कि वह स्वयं ही पुरूषों के द्वारा दी जाने वाले वाहियात अपशब्द अपना लेती है(जिन पुरूषों के द्वारा तंग हुई है उन्हीं पुरूषों की आदत अपना लेती है) 

         नायिका की बेटी को भी उसकी जिन्दगी में भी पुरूषों की तरफ से कोई सुरक्षा, कोई अपनापन नहीं मिला इसके फलस्वरूप वह भी पुरूषों से घृणा करने लगती है। लेकिन फ़िल्म के अंत में दिखाया है कि यही मानव जीवन की सुंदरता है कि वह गलती करती हुई भी फिर से पुरूष का ही विश्वास प्राप्त कर एक सुंदर जीवन की ओर अग्रसर होती है और उसकी बेटी भी सुंदर जीवन जीने के लिए आगे आती है कि जीवन बदसूरत ही नहीं बहुत सुंदर भी है। व्यक्ति की परिस्थितियां खराब होती हैं व्यक्ति अपनी परिस्थितियोंवश खराब होता है। काजोल का अभिनय दमदार है। रेणुका सहाणे का निर्देशन खुबसूरत है। फ़िल्म के झोल ही इस फ़िल्म के मजबूत स्तंभ भी हैं।

-          लेखिका -  मनीषा जैन

 

No comments:

Post a Comment